विश्व पर्यावास दिवस
विश्व पर्यावास दिवस हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है, और इस वर्ष यह 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
यह दिवस आवास के मौलिक अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक वैश्विक उत्सव है, जिसे 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था
इसे सबसे पहले 1986 में मनाया गया था.
इस साल की थीम ‘बेहतर शहरी भविष्य बनाने के लिए युवाओं को शामिल करना’ है.
हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार: संयुक्त राष्ट्र ने 1989 में हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार की शुरुआत की, जो उन योगदानकर्ताओं को मान्यता देता है जिन्होंने आवास और शहरी विकास में महत्वपूर्ण काम किया है।
विजेताओं को सात अक्टूबर 2024 को मेक्सिको के क्वेरेटारो शहर में विश्व पर्यावास दिवस के वैश्विक आयोजन में पुरस्कार दिए जायंगे
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2050 तक दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में बस जाएगी, जो समावेशी शहरी नियोजन और सतत विकास की आवश्यकता को दर्शाता है।
सतत विकास लक्ष्यों (SDGs)
विश्व भर में किए जा रहे प्रयासों के बावजूद, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में चुनौतियों का सामना कर रहा है, खासकर गरीबी, असमानता और जलवायु परिवर्तन के खतरों के कारण। ये मुद्दे दुनिया भर में शहरी विकास में बाधा डालते हैं।
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved