टाइम की एआई 100 सूची में वैष्णव व अनिल कपूर व् नंदन नीलेकणी शामिल
टाइम मैगजीन ने गुरुवार को सबसे प्रभावशाली लोगों की प्रतिष्ठित सूची 2024 टाइम 100 एआई जारी की है।
इसमें केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और अभिनेता अनिल कपूर सहित 15 भारतीय या भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है।
अनिल कपूर
67 साल अनिल कपूर को सितंबर 2023 में उनकी तस्वीर का एआई के माध्यम से गलत तरीके से इस्तेमाल का विरोध करने के बाद टाइम की इस सूची में शामिल किया गया है।
अनिल कपूर ने यह मामला तब उठाया, जब बड़ी संख्या में विकृत वीडियो, जीआईएफ और इमोजी ऑनलाइन प्रसारित होने लगे।
अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय IT मंत्री को Artificial Intelligence के क्षेत्र में भारत के प्रयासों के नेतृत्व के लिए सूची में शामिल किया गया।
नंदन नीलेकणी
नंदन नीलेकणी के बारे में मैग्जीन ने लिखा कि वह AI की क्षमता को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने ‘एक स्टेप’ स्टार्टअप के जरिए AI तकनीक के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित किया।
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved