शिखर मेंस उत्तर लेखन मॉड्यूल |
मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन एक सतत प्रक्रिया है| यह एक मैराथन दौड़ के समान है, साथ ही इसमें निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है । मुख्य परीक्षा के लगातार बदलते पैटर्न को ध्यान में रखते हुए हम यह पहल शुरू कर रहे हैं जिससे आपके उत्तर लेखन में लगातार सुधार हो सके और आपका परिणाम सकारात्मक रहे ।
उत्तर लेखन में अभ्यर्थियों द्वारा सामना की जाने वाली कुछ सामान्य समस्याएं;
प्रश्न की मांग को समझना|
प्रश्नों की मांग के अनुसार उत्तर की संरचना बनना|
भूमिका लेखन, परिभाषा, डेटा का उत्तर लेखन में समुचित प्रयोग|
उत्तर लेखन मे keywords -की-वर्ड्स का ध्यान रखना|
पॉइंट फॉर्मैट, चित्र, फ़्लो चार्ट, आदि का प्रश्न की मांग के अनुरूप प्रयोग करना|
उचित निष्कर्ष लिखना|
उपर्युक्त दिए हुए बिंदुओं पर यदि सतत प्रयास किया जाता है तो निश्चय ही सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्रों में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं|
इस पहल में हम प्रतिदिन 2 प्रश्न उपलब्ध कराएंगे। आप उसका उत्तर लिखें और ग्रुप में पोस्ट करके डिस्कशन कर सकते हैं। शाम को आपको इसका प्रारूप दिया जाएगा|
शेड्यूल |
WEEK-01 (8 August-14 August)
8 August |
भारतीय संस्कृति का इतिहास प्राचीन से आधुनिक काल तक कला, साहित्य और वास्तुकला के विभिन्न पहलू; आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 से 1947 तक): महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व और मुद्दे, आदि; स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न हिस्सों से महत्वपूर्ण योगदानकर्ता/योगदान; |
09 August |
स्वतंत्रता के बाद देश के भीतर एकीकरण और पुनर्गठन (1965 ई. तक) साथ ही, विश्व के इतिहास में 18 वीं शताब्दी से लेकर 20 वीं शताब्दी के मध्य तक की घटनाएं शामिल होंगी जैसे- 1789 की फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनर्निर्धारण, समाजवाद, नाजीवाद, फासीवाद, आदि उनके रूप और समाज पर प्रभाव |
10 August |
भारत के विशेष संदर्भ में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के संदर्भ में विश्व के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों- जल, मिट्टी, वनों का वितरण। उद्योगों की अवस्थिति के लिए उत्तरदायी कारक (भारत के विशेष संदर्भ में); भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएं- भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी गतिविधि, चक्रवात, महासागरीय धाराएं, हवाएं और हिमनद; |
11 August |
भारत के सामुद्रिक संसाधन एवं उनकी संभाव्यता। मानव प्रवास- विश्व की शरणार्थी समस्या- भारत- उपमहाद्वीप के संदर्भ में। सीमान्त तथा सीमांए- भारत उप- महाद्वीप के संदर्भ में। जनसंख्या एवं अधिवास- प्रकार एवं प्रतिरूप, नगरीकरण,स्मार्ट नगर एवं स्मार्ट ग्राम। |
12 August |
भारतीय समाज और संस्कृति की मुख्य विशेषताएं; समाज और महिला संगठन में महिलाओं की भूमिका, जनसंख्या और संबंधित मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक मुद्दे, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके उपाय; उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का अर्थ और अर्थव्यवस्था, राजनीति और सामाजिक संरचना पर उनके प्रभाव; सामाजिक सशक्तिकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता; |
13 August |
उत्तर प्रदेश का विशिष्ट ज्ञान - इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक-नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएँ, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन। यूपी का विशिष्ट ज्ञान - भूगोल- मानव और प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्य जीवन, खान और खनिज, सिंचाई के स्रोत। |
WEEK 2 (15 August- 21 August)
15 August |
भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना, संविधान के बुनियादी प्रावधानों के विकास में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका। संघ और राज्यों के कार्य और जिम्मेदारियाँ: संघीय ढांचे से संबंधित मुद्दे और चुनौतियाँ, शक्तियों का हस्तांतरण, और स्थानीय स्तर तक वित्त और उसमें चुनौतियाँ। शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र और संस्थान, वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र का उद्भव और उपयोग। |
16 August |
केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों में वित्त आयोग की भूमिका। अन्य प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के साथ भारतीय संविधान की तुलना। विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति, शक्तियां, कार्य और उनके उत्तरदायित्व; नीति आयोग सहित वैधानिक, नियामक और विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय, उनकी विशेषताएं और कार्य |
17 August |
संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कामकाज, व्यवसाय का संचालन, शक्तियां और विशेषाधिकार, और संबंधित मुद्दे। कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कामकाज: सरकार के मंत्रालय और विभाग, दबाव समूह, और औपचारिक/अनौपचारिक संघ और राजनीति में उनकी भूमिका। जनहित याचिका (पीआईएल) जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएं; |
18 August |
विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकारी नीतियां और हस्तक्षेप और उनके डिजाइन, कार्यान्वयन और सूचना संचार प्रौद्योगिकी (ICT) से उत्पन्न मुद्दे। विकास प्रक्रियाएं- गैर-सरकारी संगठनों (NGO), स्वयं सहायता समूहों (SHG), विभिन्न समूहों और संघों, दाताओं, दान, संस्थागत और अन्य हितधारकों की भूमिका; केंद्र और राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन कमजोर वर्गों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए गठित इन योजनाओं, तंत्रों, कानूनों, संस्थानों और निकायों का प्रदर्शन; स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधन से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित मुद्दे। गरीबी और भूख से संबंधित मुद्दे, राजनीतिक शरीर पर उनका प्रभाव; |
19 August |
भारत और पड़ोसी देशों के साथ उसके संबंध; द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से जुड़े समझौते और/या भारत के हित को प्रभावित करने वाले; भारत के हितों पर विकसित और विकासशील देशों की नीतियों और राजनीति का प्रभाव- भारतीय प्रवासी। महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, एजेंसियां उनकी संरचना, जनादेश और कामकाज। |
20 August |
शासन के महत्वपूर्ण पहलू- पारदर्शिता और जवाबदेही, ई-गवर्नेंस अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएं, सीमाएं और क्षमता, नागरिक, चार्टर और संस्थागत उपाय। उभरती प्रवृत्तियों के संदर्भ में लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका। राजनीतिक, प्रशासनिक, राजस्व और न्यायिक व्यवस्था के संबंध में उत्तर प्रदेश का विशिष्ट ज्ञान। क्षेत्रीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करेंट अफेयर्स और घटनाएं, आदि; |
WEEK 3 (22 August- 27 August)
22 August |
भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियां, नीति (एन0आई0टी0आई0) आयोग की भूमिका, गरीबी के मुद्दे, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय एवं समावेशी संवृद्धि। सरकार के बजट के अवयव तथा वित्तीय प्रणाली। प्रमुख फसलें, विभिन्न प्रकार की सिंचाई विधि एवं सिंचाई प्रणाली, कृषि उत्पाद का भंडारण, ढुलाई एवं विपणन, किसानों की सहायता हेतु ई-तकनीकी। |
23 August |
अप्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष कृषि सहायकी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े मुद्दे, सार्वजनिक वितरण प्रणाली-उद्देश्य, क्रियान्वयन, परिसीमाएं, सुदृढ़ीकरण खाद्य सुरक्षा एवं बफर भण्डार, कृषि सम्बन्धित तकनीकी अभियान टेक्नालाजी मिशन। भारत में खाद्य प्रसंस्करण व संबंधित उद्योग-कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान निर्धारण, उध्र्व व अधोप्रवाह आवश्यकताएं, आपूर्ति श्रृखंला प्रबंधन। |
24 August |
भारत में स्वतंत्रता के पश्चात् भूमि सुधार। भारत में वैश्वीकरण तथा उदारीकरण के प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा इनके औद्योगिक संवृद्धि पर प्रभाव। आधारभूत संरचनाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन तथा रेलवे आदि। आपदाः गैर-पारम्परिक सुरक्षा एवं संरक्षा की चुनौती के रूप में, आपदा उपशमन एवं प्रबन्धन। |
25 August |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-विकास एवं अनुप्रयोग (दैनिक जीवन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में, भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां, प्रौद्योगिकी का देशजीकरण। नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास, प्रौद्योगिकी का हस्तान्तरण, द्विअनुप्रयोगी एवं क्रान्तिक अनुप्रयोग प्रौद्योगिकियाँ। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कंम्प्यूटर, ऊर्जा स्त्रोतों, नैनो प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जागरूकता। बौद्धिक सम्पदा अधिकारों एवं डिजिटल अधिकारों से सम्बन्धित मुद्दे। पर्यावरणीय सुरक्षा एवं पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवन संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरणीय प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरणीय संघात आंकलन। |
26 August |
अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियाँ आणुविक प्रसार के मुद्दे, अतिवाद के कारण तथा प्रसार, संचार तन्त्र, मीडिया की भूमिका तथा सामाजिक तन्त्रीयता, साइबर सुरक्षा के आधार, मनी लाउन्डरिंग तथा मानव तस्करी। भारत की आन्तरिक सुरक्षा की चुनौतियांः आतंकवाद, भ्रष्टाचार, प्रतिविद्रोह तथा संगठित अपराध। सुरक्षा बलों की भूमिका, प्रकार तथा शासनाधिकार, भारत का उच्च रक्षा संगठन। |
27 August |
उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृष्य का विशिष्ट ज्ञानः- उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था का सामान्य विवरण, राज्य के बजट। कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना एवं भौतिक संसाधनों का महत्व। मानव संसाधन एवं कौशल विकास, सरकार के कार्यक्रम एवं कल्याणकारी योजनाएं। कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन के मुद्दे। उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में कानून एवं व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा। |
WEEK 4 (29 August- 03 September)
29 August |
नीतिशास्त्र तथा मानवीय अन्तः सम्बन्ध, मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सारतत्व, इसके निर्धारक और परिणाम: नीतिशास्त्र के आयाम, निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र। मानवीय मूल्य-महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा, मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका। अभिवृत्तिः अंर्तवस्तु (कंटेन्ट), संरचना, कार्य, विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध, नैतिक और राजनीतिक अभिरूचि, सामाजिक प्रभाव और सहमति पैदा करना। . |
30 August |
सिविल सेवा के लिए अभिरूचि तथा बुनियादी मूल्य, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता तथा गैर- तरफदारी, वस्तुनिष्ठता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा करूणा। संवेगात्मक बुद्धिः अवधारणाएं तथा आयाम, प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनकी उपयोगिता और प्रयोग। भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों का योगदान। |
31 August |
लोक प्रशासनों में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्र: स्थिति तथा समस्याएं, सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक सरोकार तथा दुविधाएं, नैतिक मार्गदर्शन के स्त्रोतों के रूप में विधि, नियम, नियमन तथा अंतर्रात्मा, जवाबदेही तथा नैतिक शासन व्यवस्था में नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिग) में नैतिक मुद्दे, कारपोरेट शासन व्यवस्था। |
1 September |
शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा, शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक घोषणा पत्र, कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक-निधि का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियां। |
2 September |
उपर्युक्त विषयों पर मामला संबंधी अध्ययन (केस स्टडी)। |
3 September |
उपर्युक्त विषयों पर मामला संबंधी अध्ययन (केस स्टडी)। |
WEEK (05 September- 10 September)
5 September |
सामान्य हिन्दी |
6 September |
सामान्य हिन्दी |
7 September |
सामान्य हिन्दी |
8 September |
सामान्य हिन्दी |
9 September |
निबंध |
10 September |
निबंध |
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved