Back to Blogs

SHIKHAR MAINS 2022- DAY 56 Questions

Updated : 11th Oct 2022
SHIKHAR MAINS 2022- DAY 56 Questions

Q1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिए। 

शारीरिक श्रम से मनुष्य को सन्तोष तो मिलता ही है, उसका शरीर भी स्वस्थ रहता है। श्रम से उसकी माँसपेशियाँ सुदृढ़ हो जाती हैं। जो लोग श्रम नहीं करते आलसी बने पड़े रहते हैं, उनका तो भोजन भी नहीं पचता और उनके शरीर को अनेक व्याधियाँ घेरे रहती हैं। शारीरिक श्रम हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। शारीरिक श्रम करने वाले लोग दीर्घजीवी होते हैं। शारीरिक श्रम के साथ-साथ ही मानसिक श्रम करने वाले का ही बौद्धिक विकास होता है। वह गम्भीर-से-गम्मीर तथ्य सहज ही ग्रहण कर लेता है। विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो जाने पर भी घबराता नहीं, बल्कि साहस से उनका सामना कर लेता है। वह हर एक समस्या का आसानी से समाधान खोज लेता है। मानसिक श्रम के महत्त्व को समझ कर हमारे ऋषि-मुनि चिंतन में लीन रहते थे और उसके लिए लोगों को उत्साहित करते थे। हमारा उपनिषद् साहित्य हमारे मानसिक श्रम का ही परिणाम है। श्रम का एक विशिष्ट अर्थ भी इस अर्थ में श्रम कुछ उत्पादक होता है और कुछ अनुत्पादक भी। किसान परिश्रम से खेती करता, उसका श्रम उत्पादक श्रम है, इसी प्रकार सभी उद्योग-धन्धों में लगे व्यक्ति श्रम करते हैं। यह सब उत्पादक श्रम कहा जाएगा। कुछ लोग व्यायाम करते हैं। खेल खेलने में श्रम करते हैं। यह अनुत्पादक श्रम होता है। इसका भी अपना महत्त्व है, इसमें श्रम करने वालों का मनोरंजन तो होता ही है, मानसिक श्रम करने वालों के लिए इस प्रकार का अनुत्पादक श्रम आवश्यक है, इससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। गांधीजी का कहना था कि जब श्रम  करना है तो उत्पादक श्रम ही क्यों न किया जाएं। वे तो सभी प्रकार के श्रम में आनंद का अनुभव करते थे। 

(क) प्रस्तुत गद्यांश के लिए उचित शीर्षक दीजिए। 

(ख) उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर श्रम के प्रकार और महत्व को बताते हुए उनका विशिष्ट अर्थ भी लिखिए ।                                                                                                                           

 (ग) उपर्युक्त गद्यांश  का संक्षेपण  कीजिए।         

 

Q2. (क) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों का निर्देश कीजिए ।                             

       I.          दुर्दशा

     II.          चौराहा

    III.          बाकायदा

   IV.          वाइसराय

     V.          सकर्मक

(ख) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्ययों को विलग कीजिए ।                    

       I.          माननीय      

     II.          ज़हरीला

    III.          घरेलू         

   IV.          गेय          

   V.        मर्दाना       

 

 

SHIKHAR SCHEDULE ENGLISH - https://pcssimplified.com/blog/shikhar-mains-2022-english

SHIKHAR SCHEDULE HINDI - https://pcssimplified.com/blog/shikhar-mains-2022-hindi