राष्ट्रीय कृषि संहिता
भारतीय मानक ब्यूरो राष्ट्रीय भवन संहिता और राष्ट्रीय विद्युत संहिता की तर्ज पर राष्ट्रीय कृषि संहिता बना रहा है।
संहिता के भाग:
पहला भाग: सभी फसलों के लिए सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं।
दूसरा भाग: फसल-विशिष्ट मानक, जैसे धान, गेहूं, तिलहन और दलहन के लिए दिशानिर्देश।
कवरेज:
कृषि की पूरी प्रक्रिया: फसल चयन, जमीन की तैयारी, बुवाई/रोपाई, और फसल कटाई के बाद की प्रक्रियाओं को शामिल करती है।
स्मार्ट फार्मिंग और संधारणीय कृषि को बढ़ावा ।
उद्देश्य:
व्यापक मार्गदर्शिका: कृषि जलवायु क्षेत्रों और फसल प्रकारों के अनुसार कृषकों को लाभकारी निर्णय लेने में मदद करना।
संधारणीयता: टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना।
यह संहिता कृषि कार्यों को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved