Back to Blogs

नौसैनिक अभ्यास वरुण

Updated : 4th Sep 2024
नौसैनिक अभ्यास वरुण

नौसैनिक अभ्यास वरुण

  • भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2 से 4 सितंबर तक भूमध्य सागर में आयोजित की जाएगी।

  • भारतीय नौसेना का पी-8 आई विमान फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 22वें संस्करण में भाग लेगा । 

 

वरुण नौसेना अभ्यास के विषय में 

  • वरुण नौसेना अभ्यास भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है 

  • इसमें  दोनों पक्षों के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, टैंकर, समुद्री गश्ती विमान और अभिन्न हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं।

  • भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 1993 में शुरू हुआ।

  •  2001 में इस अभ्यास का नाम का ‘वरुण’ कर दिया गया

 

P-8I विमान के विषय में 

  • यह एक लंबी दूरी का समुद्री गश्ती एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान है।

  • यह P-8A पोसाइडन विमान का एक प्रकार है जिसे बोइंग कंपनी ने अमेरिकी नौसेना के पुराने P-3 बेड़े के प्रतिस्थापक के रूप में विकसित किया है।

P-8I विमान 907 किमी. प्रति घंटे की अधिकतम गति और 1,200 समुद्री मील से अधिक की दूरी तक के ऑपरेटिंग रेंज के साथ खतरों का पता लगा सकता है