Back to Blogs

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 

Updated : 9th Oct 2024
मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 

  • 2024 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली द्वारा विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को प्रदान किया गया

  • वैज्ञानिकों ने माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया ।

विक्टर एम्ब्रोस का शोध:

  • लिन-4 उत्परिवर्ती का विश्लेषण: एम्ब्रोस ने लिन-4 जीन का विश्लेषण किया, जिसके परिणामस्वरूप यह ज्ञात हुआ कि यह जीन एक असामान्य रूप से छोटा आरएनए अणु उत्पन्न करता है, जो प्रोटीन उत्पादन के लिए कोई कोड नहीं करता है।

  • लिन-14 के अवरोधन: इस छोटे आरएनए अणु का कार्य लिन-14 जीन को बाधित करना था, जिससे यह पता चला कि यह एक नई प्रकार की जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करने वाली प्रणाली है।

गैरी रुवकुन का शोध:

  • लिन-14 जीन के नियमन की जांच: रुवकुन ने यह दिखाया कि लिन-14 से बने mRNA का उत्पादन लिन-4 द्वारा बाधित नहीं होता है। इसके बजाय, यह विनियमन जीन अभिव्यक्ति की प्रक्रिया के बाद के चरण में, यानी प्रोटीन उत्पादन के बंद होने के माध्यम से होता है।

  • mRNA में खंड की पहचान: प्रयोगों से पता चला कि लिन-14 mRNA में एक विशेष खंड है, जो लिन-4 द्वारा अवरोधन के लिए आवश्यक था।

निष्कर्षों की तुलना और महत्वपूर्ण खोज:

  • दोनों शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्षों की तुलना की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लिन-4 अनुक्रम लिन-14 mRNA के महत्वपूर्ण खंड में पूरक अनुक्रमों से मेल खाता है।

  • उन्होंने आगे प्रयोग करके यह प्रदर्शित किया कि लिन-4 माइक्रोआरएनए, अपने mRNA में पूरक अनुक्रमों से बंधकर, लिन-14 को अवरुद्ध करता है, जिससे लिन-14 प्रोटीन का उत्पादन रुक जाता है।

  • इस प्रकार, एक नए जीन विनियमन सिद्धांत की खोज की गई, जो माइक्रोआरएनए द्वारा मध्यस्थता करता है।

विक्टर एम्ब्रोस

  • जन्म: 1953 में हनोवर, न्यू हैम्पशायर, अमेरिका में।

  • शिक्षा:

    • 1979 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से पीएचडी तथा 1979-1985 तक पोस्टडॉक्टरल शोध किया।

  • करियर:

    • 1985 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रधान अन्वेषक बने।

    • 1992-2007 तक डार्टमाउथ मेडिकल स्कूल में प्रोफेसर रहे।

    • वर्तमान में वॉर्सेस्टर, मैसाचुसेट्स में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में नेचुरल साइंस के सिल्वरमैन प्रोफेसर हैं।

गैरी रुवकुन

  • जन्म: 1952 में बर्कले, कैलिफोर्निया, अमेरिका में।

  • शिक्षा:

    • 1982 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त की तथा 1982-1985 तक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में पोस्टडॉक्टरल फेलो रहे।

  • करियर:

    • 1985 में मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में प्रधान अन्वेषक बने।

    • वर्तमान में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में आनुवंशिकी के प्रोफेसर हैं।

नोबेल पुरस्कार 

  • नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक हैं, जो प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों या संस्थाओं को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शांति, और आर्थिक विज्ञान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। 

  • इस पुरस्कार की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में की गई थी

  • शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो (नॉर्वे) में जबकि अन्य सभी नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में दिए जाते हैं।

पुरस्कारों का चयन करने वाली संस्थाएं:

  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज: भौतिकी, रसायन और आर्थिक विज्ञान

  • नोबेल असेंबली, करोलिंस्का इंस्टीट्यूट: चिकित्सा विज्ञान

  • स्वीडिश अकादमी: साहित्य

  • नॉर्वेजियन नोबेल समिति: शांति पुरस्कार

ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को प्रदान किए जाते हैं, जो कि अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि है