Back to Blogs

जूडिथ सुमिनवा तुलुका

Updated : 4th Apr 2024
जूडिथ सुमिनवा तुलुका

जूडिथ सुमिनवा तुलुका

 

  • जूडिथ सुमिनवा तुलुका को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया ।

  • इसनकी नियुक्ति राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी द्वारा  1 अप्रैल 2024 को की गई । 

  • कांगो के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति प्रधान मंत्री के साथ सत्ता साझा करता है और सबसे बड़े विधायी दल के सदस्य को नियुक्त करता है।

  • पद संभालने के बाद प्रधान मंत्री तुलुका ने संघर्षग्रस्त पूर्वी प्रांतों में शांति और विकास लाने का संकल्प लिया। 



कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का नाम कांगो नदी के नाम पर रखा गया है

  • डीआरसी अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश है

  • राष्ट्रीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर किंशासा है , जो आर्थिक केंद्र भी है

  •  देश की सीमा कांगो गणराज्य , मध्य अफ्रीकी गणराज्य , दक्षिण सूडान , युगांडा , रवांडा , बुरुंडी , तंजानिया ( तांगानिका झील के पार ), जाम्बिया , अंगोला , अंगोला के कैबिंडा एक्सक्लेव और दक्षिण अटलांटिक महासागर से लगती है ।

  • कांगो नदी विश्व की एकमात्र नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है।

  • कांगो की मुद्रा: कांगो फ़्रैंक

  • कांगो के राष्ट्रपति: फेलिक्स त्सेसीकेदी