Back to Blogs

7-8 दिसंबर समसामयिकी | 7-8 December Current Affairs

Updated : 11th Dec 2023
7-8 दिसंबर समसामयिकी | 7-8 December Current Affairs

7-8 दिसंबर समसामयिकी

1. यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची मेंगरबानृत्य

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक गरबानृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।
  • यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक 5 से 9 दिसंबर, 2023 तकबोत्सवाना के कसाने शहर में आयोजित हो रही है।
  • गुजरात का गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत का 15वां अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है।
  • यह नृत्य सामाजिक और लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
  • गरबा नृत्य कोअमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की सुरक्षा के लिए 2003 कन्वेंशनके तहत इस सूची में शामिल किया गया है।

गरबा नृत्य:

  • यह एक प्रकार का नृत्य है जो आमतौर पर भारत के गुजरात राज्य में किया जाता है।
  • परंपरागत रूप से यह नौ दिवसीय हिंदू त्योहार नवरात्रि के दौरान किया जाता है।
  • यह मिट्टी के मटके, जिसे गरबो कहते हैं, को पानी से भर कर इसके चारों ओर महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्‍य है।
  • मटके के अंदर एक सुपारी और चाँदी का सिक्‍का रखा जाता है, जिसे कुम्‍भ कहते हैं। इसके ऊपर एक नारियल रखा जाता है।
  • गरबा' का जन्‍म एक दीपक के अनुसार किया गया है, जिसे गर्भदीप कहते हैं, जिसका अर्थ है मटके के अंदर रखा हुआ दीपक

यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त भारत कीअमूर्तसांस्कृतिक विरासत :

  • (1) वैदिक जप की परंपरा (2) रामलीला, रामायण का पारंपरिक प्रदर्शन (3) कुटियाट्टम, संस्कृत थिएटर (4) राममन, गढ़वाल हिमालय के धार्मिक त्योहार और धार्मिक अनुष्ठान, (5) मुदियेट्टू, अनुष्ठान थियेटर और केरल का नृत्य नाटक (6) कालबेलिया लोक गीत और राजस्थान के नृत्य (7) छऊ नृत्य (8) लद्दाख का बौद्ध जप: हिमालय के लद्दाख क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर, भारत में पवित्र बौद्ध ग्रंथों का पाठ (9) मणिपुर का संकीर्तन, पारंपरिक गायन, नगाडे और नृत्य (10) पंजाब के ठठेरों द्वारा बनाए जाने वाले पीतल और तांबे के बर्तन (11) योग (12) नवरोज़, (13) कुंभ मेला (14) दुर्गा पूजा,I

यूनेस्को के बारे में:

  • यूनेस्को की स्थापना वर्ष 1945 में स्थायी शांति बनाए रखने के रूप में "मानव जाति की बौद्धिक और नैतिक एकजुटता"को विकसित करने के लिये की गई थी।
  • यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्त्व के स्थलों को आधिकारिक तौर पर विश्व धरोहर की मान्यता प्रदान करती है।
  • भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 42 विरासत धरोहर स्थल हैं।

2. फोर्ब्स 2023: विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची

  • बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स (Forbes)ने हाल ही में वर्ष 2023 के लिए विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है।
  • इस लिस्ट में 4 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है।

अन्य तथ्य:

  • फोर्ब्स की इस वार्षिक सूची में नामित 100 महिलाओं में भारत से निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा, सोमा मंडल और किरण मजूमदार-शॉ को भी शामिल किया गया है।
  • सीतारमण ने लगातार 5वें साल इस सूची में जगह बनाई है और वे 32वें स्थान पर हैं।
  • यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोर्ब्स ने पहला स्थान दिया है।
  • उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जुलाई 2019 में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
  • इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड हैं,वे यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।
  • इसके बाद क्रमशः अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और इटली कीप्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं।

3. लेखिका मीरा चंद को सिंगापुर का प्रतिष्ठित कला सम्मान

  • हाल ही में भारतीय मूल की उपन्यासकार मीरा चन्द को सिंगापुर का सर्वोच्च कला सम्मान 'कल्चरल मेडल्यन'से सम्मानित किया गया है
  • मीरा चंद के अलावा यह पुरस्कार सिंगापुर के उपन्यासकार सुचेन क्रिस्टीन लिम और मलय नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार उस्मान अब्दुल हामिद को प्रदान किया गया है ।

अन्य तथ्य:

  • मीरा चंद एक उपन्यासकार हैं, जो बहुसांस्कृतिक समाजों के चित्रण के लिए जानी जाती हैं।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक प्राप्तकर्ता को उनकी कलात्मक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए लगभग 49 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है ।
  • 1997 में हो मिनफोंग के बाद यह पुरस्कार पाने वाली मीरा चंद और क्रिस्टीन लिम अंग्रेजी भाषा की पहली लेखिका हैं।

4. आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023

  • हाल ही में आर्मेनिया के येरेवन में23 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया।
  • आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने तीन स्वर्ण, नौ रजत और पाँच कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक प्राप्त किए।

भारतीय पदक विजेताओं की सूची:

  • महिला वर्ग:
  • स्वर्ण : पायल (48 किलोग्राम), निशा (52 किलोग्राम) और आकांक्षा (70 किलोग्राम)
  • रजत : अमिषा (54 किलोग्राम), विनी (57 किलोग्राम), श्रुष्टि साठे (63 किलोग्राम), मेघा (80 किलोग्राम) और प्राची टोकस (80 किलोग्राम से ज्यादा)
  • कांस्य : नेहा लुंथी (46 किलोग्राम), परी (50 किलोग्राम), निधि ढुल (66 किलोग्राम) और कृतिका (75 किलोग्राम)

पुरुष वर्ग:

  • रजत : जतिन (54 किलोग्राम), साहिल (75 किलोग्राम), हार्दिक पंवार (80 किलोग्राम) और हेमंत सांगवान (80 किलोग्राम से ज्यादा)
  • कांस्य : सिकंदर (48 किलोग्राम)

5. समीर शाह बीबीसी प्रमुख बने

  • हाल ही में भारतीय मूल के समीर शाह को ब्रिटेन की सरकार द्वारा बीबीसी का नया प्रमुख नामित किया गया है ।
  • बीबीसी के चेयरमैन पद पर पहुँचने वाले समीर शाह भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।

अन्य तथ्य:

  • समीर शाह इस पद के लिए रिचर्ड शाप का स्थान लेंगे, रिचर्ड शाप ने अप्रैल 2023 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • समीर शाह को टीवी प्रोडक्शन और पत्रकारिता में 40 वर्ष से अधिक का अनुभव है। शाह को 1987 में बीबीसी के टीवी करेंट अफेयर्स के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • शाह को टेलीविजन में सेवाओं के लिए वर्ष 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वारा कमांडर ऑफ़ मोस्ट एक्सिलेंट आर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (CBE) अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

6. अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

  • हाल ही में भारत ने ओडिशा तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेश निर्मित कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया है ।
  • यह मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
  • अग्नि प्रथम सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम मिसाइल है।
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है।

अन्य तथ्य:

  • इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 से 2500 किलोमीटर तक है।
  • यह मिसाइल 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी है।
  • भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने वाली अग्नि-1 एकमात्र ठोस इंजन आधारित मिसाइल है।
  • इसका पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था।
  • यह 1,000 किलो के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

7. गूगल ने AI माडलजेमिनीलॉन्च किया

  • अमेरिकी सर्च इंजन कंपनी- गूगल ने सबसे पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) माडलजेमिनी’ (Jamini)लॉन्च किया है ।

अन्य तथ्य:

  • जेमिनी अल्ट्रा गूगल का सबसे शक्तिशाली वृहद् भाषा मॉडल (LLM) है। इसे डेटा सेंटर्स और एंटरप्राइज़ एप्लीकेशन के लिए बनाया गया है।
  • ये मॉडल टेक्स्ट , इमेज, ऑडियो और कोड आदि को आसानी से हैंडल कर सकता है।
  • जेमिनी का मुकाबला ओपेन एआइ के चैट जीपीटी और मेटा के लामा-2 से है।
  • गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने एआइ रिसर्च यूनिट डीपमाइंड और गूगल ब्रेन का मर्जर करके गूगल डीपमाइड यूनिट बनाई थी।
  • जेमिनी के साथ इंट्रीग्रेट किया चैटबॉट बार्ड भारत सहित 170 देशों में अंग्रेजी भाषा में अवेलेबल हो गया है

8. 91वीं इंटरपोल महासभा

  • हाल ही में, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्ट्रिया के वियना में 91वीं इंटरपोल महासभा में भाग लिया।
  • 91वीं इंटरपोल महासभा के दौरान वित्तीय अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने, ऑनलाइन बाल यौन शोषण से निपटने तथा इंटरपोल के भीतर विविधता को बढ़ावा देने के लिये सहयोगात्मक प्रतिक्रिया को सुदृढ़ करने हेतु प्रस्ताव पारित किये गए।

इंटरपोल क्या है?

  • इंटरपोल की स्थापना 7 सितंबर 1923 में 20 देशों द्वारा की गई थी I
  • 1956 में, आधुनिक संविधान को अपनाने के साथ ICPC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (ICPO-इंटरपोल) बन गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन 195 सदस्य देशों वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है ।
  • लक्ष्य: दुनिया को सुरक्षित बनाने के लिए सभी सदस्य देशों की पुलिस को मिलकर काम करने में मदद करना।
  • कार्य: यह सदस्यों को तकनीकी और परिचालन सहायता प्रदान करते हुए, अपराधों और अपराधियों पर डेटा साझा करने और उन तक पहुंचने में सक्षम बनाता है।
  • भारत 1949 में इंटरपोल में शामिल हुआ और इसके सबसे पुराने सदस्यों में से एक है।

9. डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि

  • प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस मनाकर डॉ . बीआर अंबेडकर की पुण्य तिथि मनाई जाती है।

संक्षिप्त परिचय:

  • जन्म: 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) के महू में हुआ था ।
  • डॉ. अंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री, लेखक, बहु-भाषाविद और तुलनात्मक धर्म दर्शन के विद्वान थे।
  • वर्ष 1916 में उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं I

अन्य जानकारी:

  • वर्ष 1920 में उन्होंने समाचार पत्र मूकनायक (Mooknayak) की शुरुआत की जिसने एक मुखर और संगठित दलित राजनीति की नींव रखी।
  • उन्होंने बहिष्कृत हितकारिणी सभा (1923) की स्थापना की, जो दलितों के बीच शिक्षा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित थी।
  • वर्ष 1925 में बॉम्बे प्रेसीडेंसी समिति द्वारा उन्हें साइमन कमीशन में काम करने के लिये नियुक्त किया गया था।
  • हिंदुओं के प्रतिगामी रिवाज़ों को चुनौती देने के लिये मार्च 1927 में उन्होंने महाड़ सत्याग्रह (Mahad Satyagraha) का नेतृत्त्व किया।
  • वर्ष 1930 के अंबेडकर ने कालाराम मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि दलितों को इस मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता था।

महत्त्वपूर्ण कृतियाँ:

  • समाचार पत्र मूकनायक (1920), एनिहिलेशन ऑफ कास्ट (1936), द अनटचेबल्स (1948), बुद्धा ऑर कार्ल मार्क्स (1956), बुद्धा एंड हिज़ धम्म (1956) इत्यादि।
  • उन्होंने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया।
  • वर्ष 1932 में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ पूना समझौते पर हस्ताक्षर किये I
  • वर्ष 1936 में वह बॉम्बे विधानसभा के विधायक (MLA) चुने गए थे ।
  • 29 अगस्त, 1947 को उन्हें संविधान निर्मात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था ।
  • उन्हें भारतीय संविधान के जनक (Father of the Indian Constitution) के रूप में जाना जाता है, तथा वहवह स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून/विधि मंत्री थे।
  • उन्होंने हिंदू कोड बिल (जिसका उद्देश्य हिंदू समाज में सुधार लाना था) पर मतभेदों के चलते वर्ष 1951 में मंत्रिमंडल से त्याग-पत्र दे दिया।
  • 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हो गया।
  • वर्ष 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।