26 नवंबर 2021 -
भारत और फ्रांस के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स शक्ति 2021’
भारत और फ्रांस के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स शक्ति 2021’का छठा संस्करण फ्रांस में संपन्न हुआ | यह एक द्विवार्षिक 12 दिनों के गहन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के बाद 25 नवंबर, 2021 को संपन्न हुआ|
इस सैन्य अभ्यास में कृत्रिम इंसर्जेंसी का मुकाबला करने/आतंकवाद विरोधी माहौल से निपटने में चरमपंथी समूहों पर अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन किया गया।
इस सैन्य अभ्यास ने दोनों सैन्य टुकड़ियों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत संयुक्त माहौल में आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।
यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें मुकाबले की तैयारी और आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सामरिक प्रशिक्षण सहित अर्ध शहरी वातावरण में प्रशिक्षण की वैधता भी शामिल थी।
दोनों देशों ने अपनी सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं और अनुभवों को साझा किया। दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने न केवल सामरिक अभ्यासों में बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर सद्भाव की भावना को विकसित किया।
यह अभ्यास विश्व को आतंकवाद से मुक्त करने की शपथ की दिशा में एक और उल्लेखनीय मील का पत्थर साबित हुआ है।
भारत और फ्रांँस के बीच सैन्य अभ्यास:
* वरुण - नौसेना अभ्यास
* डेज़र्ट नाइट-21 और गरुड़ (वायुसेना अभ्यास)
* शक्ति - सैन्य अभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट
पर्यटन मंत्रालय कल से नगालैंड के कोहिमा में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईएमटी) का आयोजन कर रहा है |
नगालैंड के मुख्यमंत्री श्री नेफ्यूरियो, पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन करेंगे |
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, 27 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक नगालैंड के कोहिमा में वार्षिक कार्यक्रम, "अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट" (आईटीएम) का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को उजागर करना है।
यह संस्करण "घरेलू पर्यटन"पर ध्यान केंद्रित करेगा। सामान्य रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक यह मार्ट एक मंच भी प्रदान करेगा, जो देश के अन्य हिस्सों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों को बेहतर सम्पर्क प्रदान करेगा।
नगालैंड पहली बार इस मार्ट की मेजबानी कर रहा है। इस मार्ट के पहले के संस्करण गुवाहाटी (असम), तवांग (अरुणाचल प्रदेश), शिलांग (मेघालय), गंगटोक (सिक्किम), अगरतला (त्रिपुरा), और इंफाल (मणिपुर) में आयोजित किए जा चुके हैं।
3- अनुपम एंटी-बैक्टीरियल कपड़ा
केवीआईसी के तहत कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, जयपुर द्वारा विकसित अनुपम एंटी-बैक्टीरियल कपड़े को लॉन्च किया।
कपड़े को गाय के गोबर से निकाले गए एंटी-बैक्टीरियल एजेंट से उपचारित किया जाता है जो कपड़े में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है।
यह अभिनव कपड़ा अस्पतालों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं में बहुत काम आ सकता है।
गोबर से बने अभिनव खादी प्रकृति पेंट का भी निर्माण किया गया है
अनुपम प्लास्टिक-मिश्रित हस्तनिर्मित कागज का भी निर्माण किया है ।
इससे ग्रामीण रोजगार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा ।
4 एसटीईएम सम्मेलन
विज्ञान, प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) एवं गणित (एसटीईएम) सम्मेलन है ।
भारत और इज़राइल के विशेषज्ञों ने 24 नवम्बर 2021 नवंबर को आयोजित किया गया।
भारतीय-इजराइली महिलाओं के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) और गणित (एसटीईएम) के क्षेत्र में लैंगिक समानता प्राप्त करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया ।
|
इज़राइल दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर मेंलेबनान , पूर्व में सीरिया और जोर्डेन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिश्र है। यारूसलम इसरायल की राजधानी है । यहाँ की प्रमुख भाषा हिब्रू है, जो दाएँ से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली या इज़रायली कहा जाता है। |
5 स्वदेश परियोजना
डीबीटी- राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र(डीबीटी-एनबीआरसी) ने स्वदेश परियोजना का विकास किया
यह यह उन प्रमाणित न्यूरोइमेजिंग, न्यूरोकेमिकल, न्यूरोसाइकोलॉजिकल डेटा और एनालिटिक्स पर केंद्रित है, जो मस्तिष्क विकारों के प्रबंधन के लिए शोधकर्ताओं के लिए सुलभ कराए गए हैं।
स्वदेश पहला बड़े पैमाने वाला मल्टीमॉडल न्यूरोइमेजिंग डेटाबेस है ।
अल्जाइमर रोग (एडी) के अनुसंधान को मजबूत बनाने और आशाजनक उपचार के साथ वैज्ञानिक समुदाय को आगे आने में मदद करने के लिए स्वदेश एक बड़े डेटा आर्किटेक्चर है,
इसके अंतर्गत 6 मॉड्यूल का प्रबंधन और विश्लेषण करने का प्रस्ताव किया गया है ।
इसके अंतर्गत निम्नलिखित मॉड्यूल शामिल है -
1 न्यूरोडिजेनेरेटिव , 2 पार्किंसंस रोग 3 न्यूरोसाइकिएट्रिक (सिज़ोफ्रेनिया और बाइपोलर विकार), 4 न्यूरोडेवलपमेंटल (ऑटिज़्म और मिर्गी),5 कोविड -19 से संबंधित बीमारियां 6 अन्य विकार और स्वस्थ विषय।
|
DBT विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, पशु विज्ञान, पर्यावरण और उद्योग में अपने विकास और कार्यान्वयन के माध्यम से देश में जैव प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देता है और सुधार करता है। NBRC राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र भारत का ऐसा एकमात्र संस्थान है, जो न्यूरो साइंस, अनुसंधान और शिक्षा के लिए समर्पित है। एनबीआरसी के वैज्ञानिक और छात्र जैविक, कम्प्यूटेशनल, गणितीय, भौतिक, इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान सहित विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आते हैं और मस्तिष्क के रहस्यों को जानने के लिए बहु-विषयी दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं। |
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved