22-23 सितंबर समसामयिकी
1 सिम्बेक्स (SIMBEX)
भारतीय नौसेना के जहाज रणविजय और कावारत्ती और पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी सिंगापुर -भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX), 2023 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे ।
SIMBEX के बारे में :
यह अभ्यास 1994 से आयोजित किया जा रहा है और इसे भारतीय नौसेना द्वारा किसी अन्य देश के साथ आयोजित किया गया सबसे लंबा नौसैनिक अभ्यास होने का गौरव प्राप्त है ।
नौसैनिक जहाजों के अलावा, अभ्यास में लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान P8I की भागीदारी भी शामिल है।
दोनों देशों के बीच अन्य अभ्यासों में बोल्ड कुरूक्षेत्र अभ्यास , त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास SIMTEX (थाईलैंड के साथ) और अग्नि योद्धा अभ्यास (सेना) शामिल हैं।
2 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की स्थापना
भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में 21 सितंबर, 2023 को नए राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्थापना की। इन्हें राष्ट्रीय़ विज्ञान पुरस्कार कहा जाएगा।
इस पुरस्कार की स्थापना के साथ ही पहले से विभिन्न विज्ञान विभागों द्वारा दिए जाने वाले लगभग 300 पुरस्कारों को रद्द कर दिया गया है।
यह पुरस्कार वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और आविष्कारकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार के अंतर्गत 4 श्रेणियां होंगी:
विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम।
इन पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रति वर्ष 14 जनवरी से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के बीच आमंत्रित किए जाएंगे।
इन पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी।
पुरस्कार वितरण समारोह प्रति वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 क्षेत्रों में दिये जाएंगे, जो निम्न है:
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरी विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
3 सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष
अभिनेता सुरेश गोपी को सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष और इसके गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
अन्य तथ्य:
सुरेश गोपी मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं और उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
गोपी को फिल्म 'कलियाट्टम' के लिए वर्ष 1997 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जा चुकाहै।
सत्यजीत रे फ़िल्म एवं टेलीवीजन संस्थान कोलकाता में स्थित एक चलचित्र संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1995 में की गई।
4 भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन
भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्म 1937 में बेल्लारी (कर्नाटक) में हुआ था।
अन्य तथ्य:
शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को वर्ष 2002 में पद्म श्री और वर्ष 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
सरोजा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शास्त्रीय नृत्य विद्यालय ‘गणेश नाट्यालय’ की स्थापना की थी।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कविताओं सहित पौराणिक कथाओं और सामाजिक विषयों पर आधारित कई नृत्य-नाटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया था।
वैद्यनाथन को दिल्ली सरकार के साहित्य कला परिषद सम्मान और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।
वैद्यनाथन को वर्ष 2006 में भारत कला सुदार (Purifier of Indian Art) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
सरोजा वैद्यनाथन ने भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें द क्लासिकल डांस ऑफ इंडिया, भरतनाट्यम - अ इन-डेप्थ स्टडी, कार्नाटक संगीतम और द साइंस ऑफ भरतनाट्यम शामिल हैं।
5 नुआखाई उत्सव 2023
पारंपरिक नुआखाई उत्सव ओडिशा में मनाया गया। यह पारंपरिक रूप से गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है।
अन्य तथ्य:
यह त्यौहार पश्चिमी ओडिशा और झारखंड के सिमडेगा जैसे पड़ोसी क्षेत्रों में विशेष महत्व रखता है।
नुआखाई राज्य में एक वार्षिक फसल उत्सव है, जो नए चावल के मौसम के आगमन का प्रतीक है।
‘नुआ’ शब्द का अर्थ नया और ‘खाई’ का अर्थ भोजन होता है।
नुआखाई का मुख्य आकर्षण चावल की पहली फसल है, जिसे "नबन्ना" के नाम से जाना जाता है, जिसकी इस उत्सव में केंद्रीय भूमिका है।
नुआखाई के दौरान, क्षेत्र के लोग उत्कृष्ट फसल, पर्याप्त वर्षा एवं कृषि हेतु अच्छे मौसम के लिए अपने देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
6 केरल में निपा संक्रमण का पता लगाने के लिए ट्रूनेट टेस्ट को मंजूरी
केरल के कोझिकोड में फैले निपा वायरस संक्रमण से निपटने हेतु राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्रूनेट जांच (TrueNat test) की अनुमति दे दी।
ICMR की इस मंजूरी के साथ, केरल राज्य में अब अधिक प्रयोगशालाओं में ट्रूनेट टेस्ट का उपयोग करके निपा वायरस (NiV) का निदान करने की क्षमता होगी।
नोट:TrueNat एक चिप-आधारित, बैटरी से चलने वाला RT-PCR किट है।
इसके तहत कुछ अस्पतालों में सचल, स्मार्ट चिप आधारित और बैटरी से संचालित आरटी-पीसीआर (RT-PCR) किट से जांच की जा सकेगी।
ट्रूनेट जांच की अनुमति द्वितीय श्रेणी की जैव सुरक्षा (BSL 2) से लैस अस्पतालों को दी गई है।
द्वितीय श्रेणी की जैव सुरक्षा में सख्त प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाता है, ताकि नमूनों से संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
निपा संक्रमण की पुष्टि होने वाले नमूनों की जाँच तिरुवनंतपुरम, थोन्नाक्कल या कोझिकोड की प्रयोगशाला में की जा सकेगी।
निपा वायरस के बारे में:
निपा वायरस एक ज़ूनोटिक वायरस है यानी यह जंतुओं से इंसानों में संचरित होता है।
यह वायरस एन्सेफेलाइटिस के लिये उत्तरदायी जीव पैरामाइक्सोविरिडे श्रेणी तथा हेनिपावायरस जीनस/वंश का एक RNA या राइबोन्यूक्लिक एसिड वायरस है तथा हेंड्रा वायरस से निकटता से संबंधित है।
हेंड्रा वायरस (HeV) संक्रमण एक दुर्लभ उभरता हुआ ज़ूनोसिस है जो संक्रमित घोड़ों और मनुष्यों दोनों में गंभीर तथा अक्सर घातक बीमारी का कारण बनता है।
यह पहली बार वर्ष 1998 और 1999 में मलेशिया तथा सिंगापुर में देखा गया था।
यह पहली बार घरेलू सुअरों में देखा गया और कुत्तों, बिल्लियों, बकरियों, घोड़ों तथा भेड़ों सहित घरेलू जानवरों की कई प्रजातियों में पाया गया।
संक्रमण:
यह रोग पटरोपस जीनस के ‘फ्रूट बैट’ या 'फ्लाइंग फॉक्स' के माध्यम से फैलता है, जो निपाह और हेंड्रा वायरस के प्राकृतिक स्रोत हैं।
यह वायरस चमगादड़ के मूत्र और संभावित रूप से चमगादड़ के मल, लार व जन्म के समय तरल पदार्थों में मौजूद होता है।
लक्षण:
मानव संक्रमण में बुखार, सिरदर्द, उनींदापन, भटकाव, मानसिक भ्रम, कोमा और संभावित मृत्यु आदि एन्सेफेलाइटिक सिंड्रोम सामने आते हैं।
7 भारत के पहले समर्पित ट्रांसजेंडर ओपीडी का उद्घाटन
दिल्ली में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारत के पहले विशेष आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) का अनावरण किया ।
पहल प्रेरणा: इस समर्पित ओपीडी का शुभारंभ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ हुआ और ट्रांसजेंडर समुदाय की अद्वितीय स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए शुरू किया गया था।
सुविधा संवर्द्धन: इस पहल के हिस्से के रूप में, ट्रांसजेंडर रोगियों के लिए अस्पताल परिसर के भीतर एक समर्पित टॉयलेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
8 क्रिकेटर दीपक चाहर ने नया ब्रांड ‘DNINE Sports’ लॉन्च किया
क्रिकेटर दीपक चाहर ने उभरते हुए क्रिकेटरों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक ब्रांड ‘डीनाइन स्पोर्ट्स’ (DNINE Sports) की शुरुआत की है।
‘डीनाइन स्पोर्ट्स’ में क्रिकेट के लिए जूते, कपड़े और सहायक उपकरण आदि जैसे उत्पादों के लिए ₹2.5 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
‘डीनाइन स्पोर्ट्स’ का उद्देश्य केवल उत्पादन करना ही नहीं बल्कि प्रतिभा का पोषण करना और सभी स्तरों पर क्रिकेट को सपोर्ट करना है।
इस ब्रैंड के तहत पेशेवर क्रिकेटरों सहित खिलाड़ियों के जरूरतों के लिए डिजाइन किए गए हैं।
ब्रैंड के प्रमुख उत्पादों में से एक, डीनाइन वीऑलिव व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट भी है। इसकी एक खुराक में 24 ग्राम व्हे प्रोटीन होता है।
यह ब्रैंड उभरते फर्स्ट-क्लास क्रिकेटरों को और पूर्ववर्ती सीजन में आईपीएल खिलाड़ियों को स्पॉन्सर कर चुका है और इसने आगामी सीजन में अपना सपोर्ट बढ़ाने की योजना बनाई है।
9 मोहम्मद सिराज एक दिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1
आईसीसी द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक दिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।
17 सितंबर, 2023 को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में अपने बेहतर प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज एक बार फिर विश्व के नंबर 1 वनडे गेंदबाज बन गये हैं।
यह दूसरी बार है जब सिराज आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने में सफल रहे हैं।
सिराज इससे पूर्व जोश हेजलवुड का स्थान लेते हुए इसी वर्ष (2023 में) जनवरी और मार्च के बीच एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहे थे।
एशिया कप में 12.20 की औसत से 10 विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज सिराज 8 पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष पर पहुँच गए हैं।
नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष 5 गेंदबाज-
मोहम्मद सिराज (भारत)
जोश हेजलवुल (ऑस्ट्रेलिया)
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)
मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)
राशिद खान (ऑस्ट्रेलिया)
10 पुराने संसद भवन का नाम बदलकर "संविधान सदन" रखा गया
प्रधानमंत्री ने पुराने संसद भवन के नए नाम की घोषणा की, जिसे अब "संविधान सदन" या संविधान भवन के नाम से जाना जाएगा।
अन्य तथ्य:
ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन की गई यह ऐतिहासिक संरचना 1927 में बनकर तैयार हुई थी और यह भारत के संविधान के प्रारूपण और पारित होने सहित भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण क्षणों की गवाह रही है।
प्रधान मंत्री ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास को आकार देने में इसकी भूमिका को स्वीकार करते हुए, पुराने संसद भवन के हर पहलू को श्रद्धांजलि दी।
पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व को पहचानते हुए इसे भारत के पुरातात्विक चमत्कार के रूप में संरक्षित करने की योजना बनाई गई है।
11 प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास
भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत ‘आईएनएस सह्याद्री’ ने 20-21 सितंबर 2023 को रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों और विमानों के साथ पहले त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
त्रिपक्षीय अभ्यास 3 समुद्री देशों को अपनी साझेदारी को मजबूत करने और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
अभ्यास में चालक दल के प्रशिक्षण और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के लिए जटिल सामरिक और युद्धाभ्यास और हेलीकॉप्टरों की क्रॉस-डेक लैंडिंग आयोजित की गईं।
क्रॉस-डेक या क्रॉस-डेकिंग नौसेना के जहाजों के बीच संसाधनों के साझाकरण के उपयोग को संदर्भित करता है।
आईएनएस सह्याद्री, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-17 श्रेणी के मल्टीरोल स्टेल्थ फ्रिगेट्स का तीसरा पोत है, जो मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में निर्मित किया गया है।
12 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
हाल ही में भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission- NMC) ने 10 वर्षों के उल्लेखनीय कार्यकाल के लिये प्रतिष्ठित वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेडिकल एजुकेशन (WFME) से मान्यता प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
यह मान्यता चिकित्सा शिक्षा और मान्यता के उच्चतम मानकों के प्रति राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
WFME का मान्यता कार्यक्रम किसी चिकित्सा संस्थान द्वारा शिक्षा और प्रशिक्षण के उच्चतम अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने तथा बनाए रखना सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेडिकल एजुकेशन (WFME) के बारे में:
इसकी स्थापना वर्ष 1972 में विश्व मेडिकल एसोसिएशन, विश्व स्वास्थ्य संगठन, मेडिकल कालेजों और अकादमिक शिक्षकों के क्षेत्रीय संगठनों तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा की गई थी।
WFME एक वैश्विक संगठन है जो विश्व भर में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये समर्पित है।
WFME ने बुनियादी, स्नातकोत्तर और सतत् चिकित्सा शिक्षा के लिये वैश्विक मानकों के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा के विस्तार व दूरस्थ शिक्षा हेतु दिशा-निर्देश तैयार और प्रकाशित किये हैं।
WFME मान्यता का महत्त्व:
इस मान्यता के भाग के रूप में भारत में सभी 706 मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को WFME से मान्यता प्राप्त होगी।
आगामी 10 वर्षों में स्थापित होने वाले नए मेडिकल कॉलेजों को स्वतः WFME से मान्यता प्राप्त हो जाएगी।
यह मान्यता भारतीय चिकित्सा स्नातकों को अन्य देशों में स्नातकोत्तर करने और अभ्यास करने में सक्षम बनाएगी जहाँ पर WFME मान्यता की आवश्यकता होती है जैसे- अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड आदि।
यह भारतीय मेडिकल कॉलेजों और पेशेवरों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता देगा और उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।
यह अकादमिक सहयोग और आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा, चिकित्सा शिक्षा में निरंतर सुधार एवं नवाचार को बढ़ावा देगा, साथ ही चिकित्सा शिक्षकों व संस्थानों के बीच गुणवत्ता की संस्कृति को बढ़ावा देगा।
वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक होने के कारण यह भारत को अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिये एक आकर्षक गंतव्य भी बनाता है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग:
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया है जिसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के रूप में जाना जाता है।
यह भारत में चिकित्सा शिक्षा और अभ्यास के शीर्ष नियामक के रूप में कार्य करता है।
यह स्वास्थ्य देखभाल शिक्षा में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिये प्रतिबद्ध है, साथ ही पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण का वितरण सुनिश्चित करता है।
13 नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड-2023
स्वाति नायक को कृषि एवं खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023 के लिए चुना गया है।
स्वाति अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) में बीज प्रणाली और उत्पाद प्रबंधन की दक्षिण एशिया प्रमुख हैं।
अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला (फिलीपींस) में स्थित है।
यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेता और हरित क्रांति के मुख्य वास्तुकार डॉ नॉर्मन बोरलॉग की स्मृति में कृषि और खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाले 40 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।
स्वाति को यह पुरस्कार 22 से 28 अक्टूबर तक आयोवा (अमेरिका) में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
2021 Simplified Education Pvt. Ltd. All Rights Reserved