Back to Blogs

10 May 2024 Current Affairs in Hindi | 10 मई 2024 समसामयिकी

Updated : 10th May 2024
10 May 2024 Current Affairs in Hindi |  10 मई 2024 समसामयिकी

10 May 2024 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल / INTERPOL)

  • इंटरपोल ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे एक फरार भारतीय सांसद के खिलाफ ब्लू कलर नोटिस जारी किया है।
  • ब्लू नोटिस का तात्पर्य आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, अवस्थिति या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्ल करना है।

इंटरपोल / INTERPOL के बारे में

  • इसकी स्थापना 1956 में ल्योन (फ्रांस) में हुई थी।
  • सदस्यः भारत सहित कुल 196 देश इसके सदस्य हैं।

संगठन की संरचना:

  • महासभाः यह नीतिगत, वित्तीय तथा अन्य मुख्य विषयों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च शासी निकाय है। इसकी बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसमें प्रत्येक सदस्य देश के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

इंटरपोल के प्रमुख कार्य:

  • यह अग्रलिखित चार वैश्विक अपराधों से निपटने में देशों की मदद करता है: आतंकवाद; साइबर अपराध; संगठित अपराध; तथा वित्तीय अपराध व भ्रष्टाचार- रोधी कार्यवाही।




कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC):

  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoA&FW) ने नई दिल्ली के कृषि भवन में एक "कृषि ICCC"का उद्घाटन किया।

कृषि ICCC के बारे में:

  • यह MoA&FW का प्रौद्योगिकी आधारित एक समाधान है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिमोट सेंसिंग, भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS)जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके कृषि में साक्ष्य आधारित निर्णय लेने में मदद करेगा।
  • यह अलग-अलग स्रोतों से भू-स्थानिक जानकारी को एकत्र करके कृषि क्षेत्रक की निगरानी करेगा।
  • इन स्रोतों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त बुआई डेटा; बाजार आधारित आसूचना के लिए कृषि सांख्यिकी पर एकीकृत पोर्टल आदि।
  • उपयोगः GIS आधारित मृदा की मैपिंग और मौसम डेटा के आधार पर किसानों को आवश्यक सलाह देने में; सक्रिय सूखा प्रबंधन में; फसल विविधीकरण हेतु क्षेत्र या फसलों की पहचान करने में आदि।


भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है।

  • भारत 2023 में तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश हो गया है ।
  • यूनाइटेड किंगडम स्थित वैश्विक थिंक टैंक एम्बर द्वारा प्रकाशित 5वीं "ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू"रिपोर्टके अनुसार भारत 2015 में नौवें स्थान पर था परंतु 2023में जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

वैश्विक विद्युत समीक्षा :

  • ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू रिपोर्ट में 80 देशों को शामिल किया गया है, जो वैश्विक बिजली मांग का 92 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • 2023 में भारत में उत्पादित कुल बिजली में सौर ऊर्जा का योगदान 5.8 प्रतिशत था
  • 2023 में सौर ऊर्जा उत्पादन में सबसे बड़ी वृद्धि चीन में हुई (156 टेरावाट घंटे (TWh) की वृद्धि)। चीन के बाद, सबसे बड़ा सौर उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका (+33 TWh) में था, उसके बाद ब्राज़ील (+22 TWh) और भारत (+18 TWh) का स्थान था।
  • एम्बर "ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू'के अनुसार 2023 में दुनिया के शीर्ष 10 सौर ऊर्जा उत्पादक देश निम्नलिखित हैं।

1. चीन

2. संयुक्त राज्य अमेरिका

3. भारत

4. जापान

5. जर्मनी

6. ब्राज़िल

7. ऑस्ट्रेलिया

8. स्पेन

9. इटली

10.दक्षिण कोरिया

बिजली उत्पादन को डीकाबर्बोनाइज करने हेतु भारत के लक्ष्य:

  • 2030 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की कार्बन तीव्रता (Carbon intensity) को 2005 के स्तर से 45% तक कम करना।
  • 2030 तक स्थापित संचयी विद्युत क्षमता का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करना।
  • 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना।
  • 2030 तक 500 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता हासिल करना।


"पृथ्वी पर्यवेक्षण के वैश्विक मूल्य को बढ़ाना" शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई:

  • यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (WEF)ने जारी की है। इसमें अलग-अलग क्षेत्नकों में पृथ्वी पर्यवेक्षण (Earth Observation) प्रौद्योगिकियों की आर्थिक क्षमता को रेखांकित किया गया है।

पृथ्वी पर्यवेक्षण के बारे में:

  • पृथ्वी पर्यवेक्षण से आशय पृथ्वी पर प्राकृतिक और कृत्रिम,दोनों तरह की गतिविधियों एवं विशेषताओं के बारे में जानकारी एकत्न करना है।
  • इसमें भौतिक, रासायनिक व जैविक प्रणालियों और मानवीय गतिविधियों का पर्यवेक्षण भी शामिल हैं।

पृथ्वी पर्यवेक्षण के दो तरीके हैं:

  • सुदूर संवेदन (Remotely-sensed) डेटा: ऐसे डेटा अंतरिक्ष में स्थापित सैटेलाइट्स, रिमोट पायलट स्टेशन से संचालित विमानों आदि से एकल किए जाते हैं।
  • इन-सीटू डेटाः ऐसे डेटा GPS-आधारित डिवाइस, इंटरनेट-ऑफ थिंग्स सेंसर आदि से एकल किए जाते हैं।

विश्व आर्थिक मंच (WORLD ECONOMIC FORUM)

  • विश्व आर्थिक मंच एक स्विस गैर-लाभकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
  • इसकी स्थापना 1971 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है।

विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की जाने वाली अन्य रिपोर्ट्स

  • Global Gender Gap Report 
  • Global Competitiveness Report
  • Global Human Capital Report 
  • Travel and Tourism Competitiveness Report 
  • Global Risks Report 
  • Inclusive Growth and Development Report

प्रेषण:

  • संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अनुसार, भारत 2022 में 100 बिलियन डॉलर से अधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने अपनी विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 में खुलासा किया कि 2022 में भारत का प्रेषण बढ़कर 111 बिलियन डॉलर हो गया।

प्रेषण के बारे में:

  • विदेशी प्रेषण से तात्पर्य एक देश से दूसरे देश में भेजे गए धन से है,जो अक्सर प्रवासी श्रमिकों द्वारा अपने घर वापस आने वाले परिवारों को भेजा जाता है।
  • ये प्रेषण भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत में धन प्रेषण के शीर्ष स्रोत:

  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई): भारत के प्रवासी श्रमिक संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, और उनका प्रेषण भारत के प्रवाह का एक बड़ा हिस्सा है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका: अमेरिका में भारतीय प्रवासी पर्याप्त मात्रा में धन घर वापस भेजते हैं।
  • सऊदी अरब: भारतीय प्रवासी श्रमिकों के लिए एक और प्रमुख गंतव्य, जो प्रेषण प्रवाह में योगदान देता है।
  • ओमान और कुवैत: ये खाड़ी राज्य भी भारत के प्रेषण परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यूरोपीय संघ ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए अपनाया पहला कानून:

  • व्यापक कानून का उद्देश्य 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा, जबरन विवाह, महिला जननांग विकृति और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाना है।

यूरोपीय संघ के बारे में:

  • पियन यूनियन 27 देशों का एक समूह है जो एक संसक्त आर्थिक और राजनीतिक ब्लॉक के रूप में कार्य करता है।
  • इसके 19 सदस्य देश अपनी आधिकारिक मुद्रा के तौर पर 'यूरो' का उपयोग करते हैं, जबकि 8 सदस्य देश (बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्वीडन) यूरो का उपयोग नहीं करते हैं।

चर्चा में राफ़ा:

  • हाल ही में इज़राइल की सेना ने हजारों फिलिस्तीनियों को दक्षिणी गाजा पट्टी के एक शहर राफा को छोड़ने का आदेश दिया है।
  • यह कदम क्षेत्र पर जमीनी हमले की बढ़ती आशंकाओं के बीच उठाया गया है। पूर्वी रफ़ा में लगभग 100,000 लोगों को तट के साथ "विस्तारित मानवीय क्षेत्र" में जाने का निर्देश दिया गया है।

राफा के बारे में:

  • राफा गाजा पट्टी के दक्षिणी भाग में मिस्र की सीमा के पास एक शहर है।
  • यह फिलिस्तीन राज्य के राफा गवर्नरेट की राजधानी है, जो गाजा शहर से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है।


वायु सेना ने उत्तराखंड में जंगल की आग से निपटने के लिए चलाया 'ऑपरेशन बांबी बकेट':

  • हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि वनाग्नि की आपात स्थिति पर अब नियंत्रण कर लिया गया है
  • मुख्यमंत्री ने वनों से 'पिरूल' (चीड़ की पत्तियाँ) एकत्र करने के लिये एक कुशल रणनीति की आवश्यकता पर बल दिया।
  • इसके अतिरिक्त, सरकार चीड़ की पत्तियों के संग्रह को प्रोत्साहित करने और वनाग्नि पर नियंत्रण के लिये 'पिरुल लाओ-पैसे पाओ'पहल लागू कर रही है।
  • इस मिशन के तहत वनाग्नि को कम करने के उद्देश्य से पिरूल को संग्रहण केंद्र पर ₹50/किलो की दर से खरीदा जाएगा
  • उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के वनों में लगी भीषण आग से निपटने के लिये भारतीय वायुसेना ने अपने Mi17 V5 हेलीकॉप्टरों द्वारा बांबी बकेट ऑपरेशन चलाकर अति आवश्यक राहत प्रदान की।

बांबी बकेट ऑपरेशन (Bambi Bucket operation)

  • बांबी बकेट, जिसे हेलीकॉप्टर बाल्टी या हेली बाल्टी भी कहा जाता है, एक विशेष कंटेनर है जिसे हेलिकॉप्टर के नीचे केबल द्वारा लटकाकर पहले नदी या तालाब में डुबो कर जल भरा जाता है फिर उस बकेट/बाल्टी के तल पर लगे एक वाल्व को खोलकर आग से प्रभावित क्षेत्र के उपर जल का छिड़काव किया जाता है।
  • बांबी बकेट विशेष रूप से वनाग्नि से बचने या उसका सामना करने में सहायक वह राहत प्रक्रिया है, जहाँ थल मार्ग द्वारा पहुँचना मुश्किल या असंभव है। विश्व भर में वनाग्नि का सामना करने के लिये प्रायः हेलीकॉप्टरों का ही प्रयोग किया जाता है।

कृषिकल्प ने किसान उत्पादक संगठनों के लिए भारत का पहला त्वरक कार्यक्रम बेंगलुरु में किया लॉन्च:

  • एकगैर-लाभकारी संगठन, कृषिकल्प ने आज बेंगलुरु में किसान उत्पादक संगठन के लिए भारत का पहला त्वरक कार्यक्रम लॉन्च किया है।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, नाबार्ड ने इस पहल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।

अन्य तथ्य:

  • कृषिकल्पा किसान-उत्पादक संगठनों - (एफपीओ) को टिकाऊ ग्रामीण व्यवसायों में बदल देगा, जिससे कृषि पारिस्थितिकी तंत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।
  • यह एफपीओ को बाजारों और संसाधनों से जुड़ने में मदद करेगा।
  • कृषिकल्प उद्यमशीलता कौशल विकसित करने, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और एफपीओ के सदस्यों के लिए बाजार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रदान करने में भी मदद करेगा।

फॉर्मूला 1 मियामी ग्रांड प्रिक्स में ब्रिटिश लैंडो नॉरिस ने अपने करियर की पहली ऐतिहासिक जीत हासिल की:

  • 24 वर्षीय ब्रिटिश फॉर्मूला 1(F1) ड्राइवर लैंडो नॉर्री ने आखिरकार संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी, फ्लोरिडा में मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में आयोजित मियामी ग्रांड प्रिक्स जीतकर अपना पहला F1 खिताब जीता। उन्होंने रेड बुल्स मैक्स वेरस्टैपेन के प्रभुत्व को भी तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 F1 सीज़न की छह में से चार रेस जीती थीं।

लैंडो नॉरिस ऐतिहासिक विजय

  • लैंडो नॉरिस, जो वर्तमान में मैकलेरन की टीम के साथ हैं, ने 2019 में ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री में F1 सर्किट में पदार्पण किया। 2024 मियामी ग्रां प्री जीत से पहले, उन्होंने अपने करियर में आठ बार दूसरा स्थान हासिल किया। मियामी में अपने 110वें ग्रैंड प्रिक्स में, उन्होंने अंततः अपना पहला F1 रेस खिताब जीता।

2024 मियामी ग्रांड प्रिक्स फाइनल स्टैंडिंग

  • मियामी ग्रांड प्रिक्स मैकलेरन के लैंडो नॉरिस ने जीता और रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर फेरारी के चार्ल्स लेक्लर और चौथे स्थान पर फेरारी के ही कार्लोस सैंज रहे।
  • रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि मर्सिडीज हैमिल्टन छठे स्थान पर रहे।

जापान के राजदूत ने नागालैंड में कोहिमा में 'शांति स्मारक और इको पार्क' का किया उद्घाटन:

  • नागालैंड में भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने संयुक्त रूप से कोहिमा शांति स्मारक का उद्घाटन किया
  • कोहिमा की लड़ाई 4 अप्रैल से 10 जून 1944 तकजापानी और ब्रिटिश भारतीय सेनाओं के बीच लड़ी गई थी।

अन्य तथ्य:

  • जापानी सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध की स्मृति में स्मारक और इको-पार्क के निर्माण के लिए भी आधारशिला रखा ।